Our Vision

पिछले अनेक वर्षों में हमने यह महसूस किया है कि मौजूदा शिक्षा प्रणाली में किसी न किसी कारणवश शिक्षा का स्तर गिरता ही जा रहा है। छात्रों में व्यावहारिक ज्ञान की निरंतर कमी आ रही है।

 

ज्यादातर शैक्षणिक संस्थानों में विषयो सम्बंधित केवल शाब्दिक ज्ञान पर ही जोर दिया जा रहा है। उस विषय से सम्बंधित व्यावहारिक ज्ञान जैसे (कब, क्यों, कैसे, कहा) आदि बिन्दुओ पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जाता है।

 

वर्तमान में देखा गया है की अधिकांशतः विद्यार्थियों के पास स्नातक, स्नातकतोर एवं विभिन्न विषयो पर व्यावसायिक डिग्रियां होने के बावजूद भी वो अच्छी नौकरी करने में असमर्थ है। डिग्री पाना आज अत्यंत आसान हो गया है पर उससे सम्बंधित ज्ञान का उतना ही अभाव है। वर्तमान की किसी भी वस्तुस्थिति को देखते हुए हमने Embark में यह निर्णय लिया की छात्रों को एक ऐसा पाठयक्रम कराया जाये जिससे की उनकी विषय सम्बंधित व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि हो व वे अपने सम्पूर्ण विवेक से कार्य कर सके।